Uttar Pradesh

भाजपा महिला मोर्चा के सेवा पखवाड़े में लगी चौपाल

चौपाल में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी

— प्रधानमंत्री के 14 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया,जन्मदिवस पर दी बधाई

वाराणसी,16 सितम्बर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा पखवाड़े में मंगलवार को सिगरा गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में नारी शक्ति चौपाल लगा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया।

चौपाल में मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने महिलाओं के हित में निरंतर आ रही केन्द्र की योजनाओं का उल्लेख कर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई भी दी। मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने बताया कि 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े में नारी शक्ति चौपाल, स्वच्छता अभियान ,ब्लड डोनेशन कैंप एवं फल वितरण कार्यक्रम भी होगा।

—वाराणसी में विशेष स्वच्छता अभियान,जन प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़े में 17 सितम्बर को महानगर के सभी वार्डों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि इस अभियान में मंत्री, विधायक, महापौर, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मोर्चो, प्रकोष्ठाे के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे और विभिन्न चौराहों व स्मारकों पर स्वच्छता करेंगे।

—मुख्य स्थलों पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की सहभागिता

कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, अशोक कुमार एडवोकेट व अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता अभियान में शामिल होंगे। मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पर महापौर अशोक कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवीन कपूर आदि भाग लेंगे।

सिगरा पेट्रोल पम्प के पास तिलक चौराहा पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, अभिषेक मिश्रा आदि स्वच्छता कार्य करेंगे। लहुराबीर चौराहा पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव आदि सफाई करेंगे। नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के पास विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, मधुकर चित्रांश, मनोज सोनकर आदि स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

बीएचयू गेट पर स्थित पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा परिसर में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक पटेल आदि सफाई करेंगे। पार्टी के काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में वार्ड व मोहल्ला स्तर पर 75 दिवसीय स्वच्छता अभियान पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में पहले से बदस्तूर जारी है। 20 जुलाई से प्रारंभ हुआ यह अभियान अब तक जारी है और 2 अक्टूबर तक चलता रहेगा। आज यह अभियान अपने 59वें दिन पर पहुंच गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top