Uttar Pradesh

गाजियाबाद स्टेशन पर यार्ड कार्य से गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन

रेलगाड़ी

प्रयागराज, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रेल प्रशासन द्वारा दिल्ली मंडल के गाजियाबाद स्टेशन पर यार्ड कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का रीशेड्युलिंग, निरस्तीकरण एवं रेग्यूलेशन करने का निर्णय लिया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ शशि कांत त्रिपाठी के अनुसार इसके अंतगर्त कुछ गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन होगा।

–निरस्तीकरणगाड़ी 64104 दिल्ली-दनकौर प्रारम्भिक स्टेशन से, गाड़ी 64109 दनकौर- शकूरबस्ती प्रारम्भिक स्टेशन से, गाड़ी 64167 गाजियाबाद-टूंडला प्रारम्भिक स्टेशन से, गाड़ी 64168 टूंडला-गाजियाबाद प्रारम्भिक स्टेशन से, गाड़ी 64101 अलीगढ़-दिल्ली प्रारम्भिक स्टेशन से 07 दिसम्बर को निरस्त रहेगी। गाड़ी 64102 दिल्ली-अलीगढ़ प्रारम्भिक स्टेशन से 06 दिसम्बर को निरस्त रहेगी।

–गाड़ियों का मार्ग परिवर्तनगाड़ी 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदागंज प्रारम्भिक स्टेशन से 06 दिसम्बर को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ शहर-खुर्जा स्टेशन के रास्ते चलेगी। (कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समलखा, सोनीपत, नरेला, आदर्श नगर दिल्ली, सब्जी मंडी, दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही रहेगा)

–रीशेड्युलिंग1. गाड़ी सं. 22436 नई दिल्ली-वाराणसी (वंदे भारत एक्सप्रेस) प्रारम्भिक स्टेशन नई दिल्ली से 07 दिसम्बर को निर्धारित समय से 80 मिनट रीशेड्युल की जाएगी और 07.20 पर प्रस्थान करेगी। 2. गाड़ी सं. 22426 आनन्द विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट (वंदे भारत एक्सप्रेस) प्रारम्भिक स्टेशन आनन्द विहार टर्मिनल से 07 दिसम्बर को निर्धारित समय से 90 मिनट रीशेड्युल की जाएगी और 07.40 पर प्रस्थान करेगी। 3. गाड़ी सं. 12004 नई दिल्ली-लखनऊ (शताब्दी) प्रारम्भिक स्टेशन नई दिल्ली से 07 दिसम्बर को निर्धारित समय से 70 मिनट लेट रीशेड्युल की जाएगी और 07.20 पर प्रस्थान करेगी। 4. गाड़ी सं. 12312 कालका-हावड़ा प्रारम्भिक स्टेशन कालका से 06 दिसम्बर को निर्धारित समय से 60 मिनट रीशेड्युल की जाएगी और 0.55 पर प्रस्थान करेगी।

–रेग्यूलेशनगाड़ी 18102 जम्मू तवी-टाटानगर 06 दिसम्बर को गाजियाबाद स्टेशन से 30 मिनट रेग्यूलेट की जाएगी। गाड़ी 15707 कटिहार-अमृतसर प्रारम्भिक स्टेशन से 05 दिसम्बर, गाड़ी 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ 06 दिसम्बर, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12801 पूरी-आनन्द विहार टर्मिनल 05 दिसम्बर, 12397 गया-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल 06 दिसम्बर, 15658 कामाख्या-दिल्ली 05 दिसम्बर, 02563 बरौनी-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12555 गोरखपुर- बठिंडा 06 दिसम्बर, 14117 प्रयागराज-भिवानी 06 दिसम्बर, 15743 बालुरघाट- बठिंडा 05 दिसम्बर, 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनल 06 दिसम्बर, 12451 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12303 हावड़ा-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 22437 प्रयागराज-आनन्द विहार टर्मिनल 06 दिसम्बर, 12553 ललित ग्राम-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12427 रीवा-आनन्द विहार टर्मिनल 06 दिसम्बर, 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12225 आजमगढ़-दिल्ली 06 दिसम्बर, 12367 भागलपुर-आनन्द विहार टर्मिनल प्रारम्भिक स्टेशन से 06 दिसम्बर, 12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 03697 गया- दिल्ली 06 दिसम्बर, 12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12559 बनारस-नई दिल्ली 06 दिसम्बर, 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल 06 दिसम्बर को मरीपत-चिपयाना बुजुर्ग-गाजियाबाद के रास्ते तीसरी लाइन से संचालन किया जाएगा।—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top