Uttrakhand

रन फॉर यूनिटी में एकता के संदेश के साथ दौड़ा चंपावत

चंपावत में रन फॉर यूनिटी दौड़
चंपावत में रन फॉर यूनिटी दौड़
चंपावत में रन फॉर यूनिटी दौड़
चंपावत में रन फॉर यूनिटी दौड़

चंपावत, 31 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । चंपावत में शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। बस स्टेशन से शुरू होकर पुलिस लाइन तक चली इस दौड़ में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दोनों अधिकारी स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ में शामिल हुए और राष्ट्र की एकता का सशक्त संदेश दिया। दौड़ के समापन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन यह प्रेरणा देता है कि एक मजबूत और अखंड भारत के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण के लिए सभी नागरिकों को एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि यह दौड़ केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और राष्ट्रीय सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन जनसहयोग से जिले में शांति और एकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस ‘रन फॉर यूनिटी’ में दर्जाधारी मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Most Popular

To Top