
भागलपुर, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने शनिवार को कहा कि लोकसभा के विपक्षी दल सह प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भागलपुर और नवगछिया में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे तय हो गया कि तेजस्वी यादव बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनना तय है।
नवगछिया में हजारों इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता एवं आम जनता हजारों हजार की संख्या में मकन्दपुर चौक एवं अन्य जगह शनिवार सुबह 8:00 बजे से नेताओं का स्वागत कर हौसला बढ़ाने का काम किया। इस यात्रा में आम जनता पूरी तरह केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश था। जनता का कहना है कि वोट अधिकार का हनन हो रहा है। चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के इशारे पर काम कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का तोता बन गया है।
भागलपुर एवं नवगछिया की जनता बाढ़ के कारण हो रहे विभीषिका पर सरकार का व्यवस्था ठीक नहीं होने को लेकर गुस्से में है। जिले मे बढ़ते अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग बोल रहे थे। नौजवान रोजगार नहीं मिलने के कारण केंद्र एवं राज्य सरकार पर आक्रोश में थे। ना पलायन रूका ना महंगाई पर रोक लगी। जनता केंद्र राज्य सरकार के घोषणाएं के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा के पक्ष में गोल बंद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
