Madhya Pradesh

अध्यक्ष, पार्षद पति की प्रथा समाप्त करना होगी, कलेक्टर ने एक तीर से निशाने साधे उसका लाभ मिलेगा: सिंधिया

अध्यक्ष, पार्षद पति की प्रथा समाप्त करना होगी, कलेक्टर ने जो एक तीर से निशाने साधे उसका लाभ मिलेगा: सिंधिया

अशोकनगर, 11 सितम्बर (Udaipur Kiran) । महिलाएं प्रथम पक्ति में आती है, तब भी पुरूष उन पर काबिज होने की कोशिश करते है। अध्यक्ष पति, पार्षद पति की प्रथा को समाप्त करना होगा और महिलाओं को आगे लाना होगा। कलेक्टर ने यहां अपने तरकस में एक तीर से तीन-तीन निशान साधे हैं, जिसका लाभ जिले को मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा नवाचार के रूप में जिले में रेवा शक्ति अभियान,हृदय अभियान तथा एकल सेवा पोर्टल का शुभारंभ कर नये उद्घोष की शुरूआत की गई। यह तीनों नवाचार जिला ही नहीं बल्कि देश के विकास के मार्ग को प्रशस्त करेगा। यह बात केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरूवार को मानस भवन में आयोजित अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अग्रसर हो रहा है। पिछले 11 वर्षो में भारत एक ध्रुव तारे के रूप में विश्व पटल पर चमक रहा है। भारत का नया रूप शक्ति का रूप है। नये भारत के रूप में मातृ शक्ति का आव्हान करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरी कई वर्षो से महिलाओं को प्रथम पक्ति में लाने की कोशिश रही है। महिलाएं प्रथम पक्ति में आती है, तब भी पुरूष उन पर काबिज होने की कोशिश करते है। अध्यक्ष पति,पार्षद पति की प्रथा को समाप्त करना होगा और महिलाओं को आगे लाना होगा। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2014 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान चलाया गया था। एक समय था जब सोचा जाता था बेटी का जन्म है तो बोझ है,आज भारत में एक नई विचार धारा उत्पन्न हुई है,अगर बेटी का जन्म हुआ,तो घर में बेटी नही बल्कि मां दुर्गा,मां लक्ष्मी का जन्म हुआ है। हर माता पिता की सोच होती है सफलता की प्रति हमारी बेटी हो। बेटी का दायित्व अपने नये घर और पुराने घर का होता है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नवाचार कर रेवा अभियान,हृदय अभियान एवं एकल सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कलेक्टर आदित्य सिंह सहित जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि कलेक्टर ने अपने तरकस में एक तीर से तीन-तीन निशान साधे है। जिनका लाभ जिले को मिलेगा। सिंधिया ने कहा कि रेवा शक्ति एक अतुल्य अभियान की शुरूआत हुई है। जिस घर में एक या एक से अधिक बच्चियां है,उन्हें पहचान के रूप में कीर्ति कार्ड प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कीर्ति कार्ड समाज में सम्मान बढाने का कार्य करेगा। रेवा शक्ति पहचान पत्र के साथ उनका मान,सम्मान अशोकनगर स्तर पर ही नही राष्ट्र पटल पर भी माना जायेगा। कीर्ति कार्ड धारको को विशेष सुविधा प्रदान की जायेगी।

उन्होंने कहा कि रेवा शक्ति अभियान भारत के विकास के मार्ग को भी प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से मानसिक बदलाव,दृष्टिकोण में परिवर्तन आयेगें। जिससे समाज में उद्घोष की शुरूआत होगी। जिससे विकास का मार्ग भी प्रगति की ओर प्रशस्त होगा। लिंगानुपात की क्रांति एक जंग है,उस लिंगानुपात का कार्य अंत तक करना होगा। सिंधिया ने कहा कि हृदय अभियान स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा का संयुक्त अभियान है। अभियान के तहत जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और कुपोषण को मुक्त कराना है। इस अभियान के अंतर्गत सामाजिक व्यवस्था के तहत सुधार निकालना पड़ेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Most Popular

To Top