Jharkhand

केंद्र और राज्य स्तरीय टीम ने किया रामगढ़ का दौरा

दौरे में शामिल अधिकारी

रामगढ़, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की सहयोगनात्मक मॉनिटरिंग के लिए मंगलवार को केंद्रीय दल और राज्य स्तरीय दल ने जिला का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान अभियान के तहत कार्यो की समीक्षा की गई। पिछले दिनों में दुलमी प्रखंड के लगभग 650 लाभुकों को इस अभियान के तहत लाभ दिया गया है। केंद्रीय दल की सदस्य निलजा एंगमो और राज्य स्तरीय दल से डॉ कमलेश कुमार और राज्य परामर्शी सुमित कुमार ने जिला स्तरीय डीपीएमयू टीम के सहयोग से अभियान के तहत हो रहे कार्यों का अनुश्रवण किया।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सभी उम्र के महिलाओं को लक्षित किया गया है। साथ में पुरुषों का भी उपचार किया जा रहा है। इसमें कई प्रकार की बीमारी का स्क्रीनिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में मांडू सीएचसी का भी भ्रमण किया गया। मांडू सीएचसी में लाभार्थियों की संख्या नौ हजार 707 है। केंद्रीय और राज्य दल ने दिग्वार का भी दौरा किया। इसमें दोनों दलों ने कार्य को सराहा और बेहतरीन कार्य करने की सलाह दी।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top