
मंदसौर। 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत पूर्व सांसद एवं बैतुल विधायक हेमंत खंडेलवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय सहित अनेक मंडल मुख्यालयों पर आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी एंव कार्यकतार्ओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार के लिए कार्य करती है। संगठन हमारे लिए सर्वाेपरि है। हेमंत खंडेलवाल जी पार्टी के निष्ठावान और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि हैंं, जिन्होंने राजनीति को विकास एवं जन सेवा के लिए चुना है, यही उनका संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने हेंमत खण्डेवाल जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर मध्यप्रदेश में संगठन को ओर अधिक मजबूती की ओर आगे बढ़ाया है।
श्री दीक्षित ने खंडेलवाल जी को बधाई देते हुए कहा कि, निश्चित रूप से, आपका विशाल संगठनात्मक अनुभव, प्रखर नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी को, मध्य प्रदेश के हर बुथ को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया
