CRIME

जींद : फंदे पर लटकी विवाहिता,पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज

शहर थाना।

जींद, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विश्वकर्मा कालोनी में संदिग्ध हालात के चलते महिला ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विश्वकर्मा कालोनी निवासी नफीस की पत्नी अलीना (23) ने शनिवार देर शाम को संदिग्ध हालात के चलते अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। फंदा चुन्नी से बनाया गया और वह पंखे से लटकी हुई थी। घटना का सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मायका पक्ष को मौके पर बुला, शव को फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के पिता गांव मैजद हिसार निवासी गुलाब ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने बीस दिन पहले नफीस से घर से भाग कर लव मैरिज की थी। जिसके बाद नफीस तथा उसकी मां रूबी दहेज को लेकर अलीना पर दबाव बनाने लगे और मारपीट के साथ परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने फांसी लगा कर जांन दे दी।

शहर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति नफीस तथा सास रूबी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर फिलहाल पति तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top