
यमुनानगर, 26 जून (Udaipur Kiran) । वार्ड नंबर 20 के तिलक नगर में बारिश के कारण मकान का छज्जा गिरने से मकान को भारी नुकसान पहुंचा और छज्जे के नीचे खड़ी कार भी चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।
महिला कंचन ने गुरुवार को बताया कि बीती रात डेढ़ बजे के करीब जब उनका परिवार सो रहा था। बारिश के कारण मकान नीचे की ओर बैठ गया। जिसमें छज्जा गिरने से भारी नुकसान हो गया। वही छज्जे के नीचे खड़ी कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो होगी। कोई जाने नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।
वहीं वार्ड नंबर 20 के पार्षद विक्रम सिंह ने बताया कि इस इलाके में पिछले 10 वर्षों से पार्षद द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी की गई है। जिसके चलते यहां नालियों और सड़कों का काम नहीं हो पाया है और लोगों के घरों के आसपास पानी खड़ा रहता है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे हो जाते हैं। जल्द ही इनका समाधान किया जाएगा और वार्ड नंबर 20 में विकास कार्यों को किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग
