Uttar Pradesh

अजरौली हत्याकांड: शोकाकुल परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

मृतक परिवार से मिलते कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल

फतेहपुर, 03 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश कै फतेहपुर जिले में बुधवार शाम को धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में विगत दिनों हुए हत्याकांड के पीड़ितों से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मिलने पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

मृतक केशपाल पटेल के पुत्र विजय सिंह ने क्षेत्राधिकारी खागा की शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने हमारी तहरीर बदल दी है। हमारी मांग है कि क्षेत्राधिकारी खागा को हटाया जाय। इस पर सबके सामने कैबिनेट मंत्री ने डीजीपी लखनऊ और एडीजी प्रयागराज से निष्पक्ष जांच होने की बात कही और भरोसा दिलाया कि मेरे रहते निष्पक्ष जांच करवाई जायेगी।

कैबिनेट मंत्री ने उपजिलाधिकारी खागा से कहा कि आवास की प्रक्रिया पूरी करवाकर पीड़ित परिवार को आवास दिलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाय और थानाध्यक्ष धाता से घायलों द्वारा कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाने और पीड़ित परिवार को असलहा दिलवाया जाने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इसके बाद घायल बीरभवन और रामलखन सिंह के दरवाजे जाकर हालचाल लिया और न्याय का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर बिन्दकी विधायक जय कुमार जैकी, विधायक आर. के. पटेल मडियाहू, विधायक जीत लाल पटेल विश्वनाथ गंज प्रतापगढ़, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल, फतेहपुर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच कान्ति कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष चित्रकूट राम सिया पटेल, राष्टीय सचिव खागा प्रभारी जवाहरलाल पटेल, प्रदेश सचिव अजीत चांसलर, खागा विधान सभा अध्यक्ष रावेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रूद्र सिंह, चंदन सिंह, सूरज सिंह, उपेन्द्र सिंह, दुर्ग विजय सिंह, रमेश सिंह, प्रेम सिंह, देवेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, आशु सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता सहित धाता नगर पंचायत के सभासद भी साथ रहे।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top