RAJASTHAN

शहर से जुड़े गांव, आपणी बस सेवा का संचालन शुरू

jodhpur

जोधपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । दीपावली के अवसर पर जोधपुर से ग्रामीण रूट की बसों का संचालन शुरू हो गया।

रोडवेज जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक उम्मेदसिंह ने बताया कि जिले के पांच ग्रामीण रुटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया। जोधपुर से बालेसर तक जोधपुर से दोपहर 3.15 रवाना हुई, जो शाम 5.30 बालेसर पहुंची। वापसी में यह बस बालेसर सुबह 7 बजे रवाना हुई, जो सुबह 9.15 बजे जोधपुर पहुंची। जोधपुर से ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए चाबा के लिए जोधपुर से शाम 4.15 बजे बस रवाना हुई, जो शाम 7.15 बजे पहुंची। वापसी में चाबा से सुबह 8 बजे रवाना हुई, जो सुबह 11 जोधपुर पहुंची।

जोधपुर से बालेसर सुबह 7.15 बजे रवाना हुई, जो 9 बजे बालेसर पहुंची। वापसी में सुबह 9.30 बजे रवाना हुई, जो 11-15 जोधपुर पहुंची। बाद में, इसके अलावा दोपहर 2.15 बजे भी बस रवाना हुई, जो शाम 4 बजे बालेसर पहुंची। वापसी में शाम शाम 6 बजे रवाना हुई, जो 7.45 बजे जोधपुर पहुंची।

जोधपुर से सोलंकिया तला के लिए जोधपुर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर 11.30 बजे पहुंची। वापसी में दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे जोधपुर पहुंची। जोधपुर से नाथडाऊ सुखमडला के लिए शाम 4.15 बजे बस रवाना होकर 6.45 पहुंची। वापसी में सुबह 8.15 बजे रवाना हुई, जो 10.45 बजे जोधपुर पहुंची।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top