Uttar Pradesh

युवाओं के बल पर ही आत्मनिर्भर भारत निर्माण सम्भव : कौशलेंद्र सिंह

मुख्य अतिथि को सम्मानित करते

-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा मोर्चा सम्मेलन प्रयागराज, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भाजपा युवा मोर्चा महानगर प्रयागराज द्वारा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे के नेतृत्व में बैरहाना स्थित एक गेस्ट हाउस में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा के प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं के बल पर ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में स्वदेशी की अवधारणा को विशाल और व्यापक स्वरूप प्राप्त हुआ है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तब हम देश के किसान, कारीगर, भारतीय तकनीक और युवाओं को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प ही स्वदेशी है और हमें उनके साथ खड़े होकर इसे जन-जन तक ले जाना है। भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के लिए आदर्श थी। हम आजादी के पहले स्वदेशी के कारण आत्मनिर्भर थे,लेकिन आजादी के बाद दुनिया पर निर्भर हो गए। कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म कोई सामान्य कदम नहीं, बल्कि स्वदेशी को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है। इसलिए युवाओं के बल पर ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हाे सकता है। इसलिए यदि युवाओं को स्वदेशी की ओर प्रेरित किया जाए तो भारत फिर से आर्थिक महाशक्ति बन सकता है।

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी एवं भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका निभानी पड़ेगी। इसके अलावा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य एवं जिले के प्रवासी विमलेश सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र पटेल एवं भाजपा महामंत्री रवि केसरवानी ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस दौरान युवा मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी सौरभ सिंह रहे और संयोजक श्याम प्रकाश पांडे ने संचालन किया। इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नरसिंह, अमित गुप्ता, सचिन मिश्रा, सिद्धार्थ पांडे, पवन मिश्रा, कुंजन त्रिपाठी, आदर्श सोनकर, प्रशांत, आशीष द्विवेदी, शुभम पांडे बाला अनुज कुशवाहा, विवेक गौड़, आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top