Assam

बीटीसी चुनावः बीपीएफ ने पहली सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये

बिटीसी चुनाव 2025ः बीपीएफ द्वारा पहले चरण के 22 प्रत्याशियों की सूची घोषित।

कोकराझार (असम), 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । आगामी बोड़ोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) चुनाव 2025 के लिए बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) पार्टी द्वारा पहले चरण के तहत 22 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

बीपीएफ द्वारा घोषित उम्मीदवारों में पर्तझोरा – मुन मुन ब्रह्म, गुमा़ – अन्टाज अली, श्रीरामपुर – मुकलेश्वर अहमद, सरायबिल – मृण्मय नार्जारी, जामदुवार – विलियम नारजारी, देबरगांव – हग्रामा मोहिलारी, दोतमा – प्रकाश बसुमतारी, कचुगांव – रबिराम नार्जारी, बाउखुंगुरी – धनेश्वर ग्वारी, सालाकाटी – देहरसात बसुमतारी, निछिमा – जेम्स बसुमतारी, काजलगांव – पानिराम ब्रह्म, चिरांग – सुखसिंग मुसाहारी, सोबाइजहर – धीरज बोरगोहाईं, माथांगुरी – बेगम अखतारा अहमद,दिहिरा – अगस्टस टिगा, दरंगाजुली – इमैनुएल मुसाहारी, गोरेश्वर – महेश्वर बसुमतारी, शुकलाई सेरफांग – गणेश कछारी, खेराबाड़ी – लुमसराओ दैमारी, धनश्री – फ्रेश मुसाहारी और भैरवकुंडा – रिहोन दैमारी का नाम शामिल है।

(Udaipur Kiran) / किशोर मिश्रा

Most Popular

To Top