Assam

बीटीसी चुनाव-2025 : भाजपा ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र

बीटीसी चुनावः भाजपा के संकल्प पत्र को जारी करते मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेता।

गुवाहाटी, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । बोड़ोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) चुनाव- 2025 के लिए शुक्रवार काे राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का संकल्प पत्र मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलिप सैकिया के साथ लॉन्च किया। संकल्प पत्र में भाजपा ने आठ गारंटी का वादा किया है।

असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीटीसी चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र को तीन भाषाओं असमिया, बोड़ो और अंग्रेजी में जारी किया। इस दौरान बीटीसी चुनाव के मद्देनजर बोड़ो, असमिया, बंगाली, आदिवासी और गोरखा भाषाओं समेत कुल पांच चुनावी गीत भी जारी किए गये।

इस अवसर पर असम प्रदेश भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी, असम के कैबिनेट मंत्री डॉ. रोनोज पेगु, उदालगुरी जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील बसुमतारी और कार्यकर्ता एवं बीटीआर के विभिन्न जातीय समूहों के लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री बीटीसी चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बोड़ोलैंड में शांति आ चुकी है, अब तेज विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने अन्य कई बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला।——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top