Uttar Pradesh

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जिला प्रशासन को दी छह ट्रक राहत सामग्री

एसडीएम को बाढ़ सामग्री सौंपते विधायक उमाशंकर सिंह

बलिया, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

रसड़ा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की दरियादिली एक बार फिर सामने आई है। हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए बलिया व बैरिया तहसील के गांवों में बाढ़ पीड़ितों के लिए छह ट्रक राहत सामग्री लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचे। तीन ट्रक बाढ़ राहत सामग्री सदर एसडीएम तिमराज सिंह को सौंपने के बाद तीन ट्रक लेकर बैरिया के स्थानीय प्रशासन को दिया।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह बुधवार दोपहर में सैकड़ों वाहनों के साथ छह ट्रक बाढ़ राहत सामग्री लेकर लोक निर्माण विभाग के डाक बँगले पर पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम सदर तिमराज सिंह को तीन ट्रकों में भरे स्टील की थाली, गिलास, माचिश, मोमबत्ती, सरसों का तेल, आटा, गुड़, दाल, चीनी, नमक, चिउड़ा, ब्रेड, लाई, बिस्कुट, चावल, साड़ी, गमछा, भूषा व पशु पराग सौंपा। तीन ट्रकों में तीन सौ पैकेट थे। जो बाढ़ पीड़ितों को दिए जाएंगे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जिला प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन यह राहत सामग्री जिन लोगों को जरूरत है वहां बांटे। कहा कि मैं चाहता था कि मेरा भी अंश जरुरतमंद लोगों तक पहुंच जाए। क्योंकि कई बार लोगों को तो राहत सामग्री मिल जाती है लेकिन जानवरों को भूसा नहीं मिल पाता। कहा कि पिछले साल मैं अस्वस्थ था, इसलिए राहत सामग्री नहीं उपलब्ध करा सका। लोगों की दुआओं से भगवान ने मुझे स्वस्थ कर दिया है। इसलिए लोगों की मदद करना मेरा फर्ज है। चूंकि प्रशासन के लोगों का कहना है कि बाढ़ फिर से आ सकती है। लिहाजा यह सामग्री देनी आवश्यक भी थी। मैं प्रशासन से लगातार सम्पर्क में रहूंगा। और यदि आवश्यकता हुई तो उसे भी दूंगा। उन्होंने कहा कि आपदा आती है तो हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। यही मानवता है। इसीलिए हम हमेशा प्रशासन का सहयोग करते हैं। इसके पहले भी बाढ़ के दबाव से बैरिया इलाके में बंधा टूटा था तो मैं रात दिन मदद के लिए खड़ा रहा था। श्री सिंह ने दावा किया कि आगे जितनी भी जरुरत होगी मैं तैयार हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top