-अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में 25 से ज्यादा देशों के स्कॉलर हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा देशों के राजदूत पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र
चंडीगढ़, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भगवान श्रीकृष्ण का गीता शाश्वत संदेश की गूंज 40 देशों में सुनाई देगी। विदेश मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं, महोत्सव में 15 देशों के 25 से ज्यादा स्कॉलर पहुंचेंगी, जिनका गीता से सीधा जुड़ाव है और 20 से ज्यादा देशों के राजदूत भी महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस खास होगा, क्योंकि महोत्सव की अवधि 21 दिन रहेगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष की अध्यक्षता में केडीबी की बैठक आयोजित हुई।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आगाज 15 नवंबर को शिल्प मेले के साथ होगा जोकि 5 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव में ब्रह्मसरोवर पर अनोखा नजारा नजर आएगा, सात देशों के शिल्पियों की कला से पुरुषोत्तमपुरा बाग और ब्रह्मसरोवर को सजाया जाएगा। गीता महोत्सव 21 दिन चलेगा और महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम आठ दिन चलेंगे। इस महोत्सव से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। इसमें 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा तथा रोजाना सायं के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से अब देशों के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई शक्ति और दिशा मिल रही है।
48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा के अनुसार सरकार का विजन है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा स्वच्छ और सुंदर बने, इसको लेकर गीता महोत्सव के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार नए रंग में नजर आएगा। महोत्सव का जहां 40 देशों में सीधा प्रसारण होगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में 25 से ज्यादा देशों के स्कॉलर हिस्सा लेंगे और 20 से ज्यादा देशों के राजदूत महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। इस महाआयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसके लिए नियमित बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
