
मंडी, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंडी जिला के बलद्वाड़ा क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे ब्रम्हानंद शास्त्री का निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता ब्रह्मानंद शास्त्री ग्राम हटली बल्द्वाड़ा से संबंध रखते थे। उन्होंने अपने जीवन के 40 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर जनसेवा में योगदान दिया। वह गोपालपुर सरकाघाट क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चार दशकों तक सक्रिय रहे। इसके अतिरिक्त वे मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी छह वर्षों तक पार्टी की कमान संभालते रहे। उनका संघर्षशील जीवन और निष्ठावान कार्यशैली सदैव स्मरणीय रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मानंद शास्त्री का जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे कांग्रेस एक सच्चे सिपाही, संगठनकर्ता और जनसेवक थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
