RAJASTHAN

ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन की ओर से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 26 को

ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन की ओर से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 26 को

जयपुर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन की ओर से 26 अगस्त को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमे दो पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। यह आयोजन झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के सेमिनार हॉल में होगा।

ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के प्रमोद शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त की शाम पांच बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमे डॉ कैलाश पारीक खण्डेला द्वारा सन्त कवि शिवदीन के साथ बिताए क्षणों की स्मृतियों की पुस्तक “सन्तां साथै अधघड़ी“ और डॉ सुरेश के.वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “भारत का संविधान“ के विमोचन के साथ ही उन पर चर्चा भी की जाएगी। प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ लक्ष्मीनारायण भाला इस अवसर पर मुख्य वक्ता होंगे। विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय मंत्री और अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजेय कुमार पारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

डॉ कैलाश पारीक खण्डेला की पुस्तक “सन्तां साथै अधघड़ी“ में संत कवि शिवदीन जी के साथ बिताए क्षणों की स्मृतियों के साथ साथ आध्यात्मिक अनुभव और उनके विचार भी शामिल है। वहीं भारत का संविधान पुस्तक में संविधान के विभिन्न पहलुओं पर विचार प्रस्तुत किए गए है।

मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण भाला राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास, मुंबई के न्यासी, रामायण रिसर्च काउंसिल, दिल्ली,सीतामढ़ी. हिन्दी साहित्य भारती (वैश्विक) झांसी/दिल्ली से भी जुड़े हुए है। भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र, गुरुग्राम. न्यूज़ एशिया बहुभाषी संवाद समिति, सिलीगुड़ी. मासिक पत्रिका: जाह्नवी, पाक्षिक पत्रिकाःचाणक्य वार्ता के संरक्षक है। उन्हें मारवाड़ी, मराठी, हिन्दी, बंगाली, नेपाली, असमीया, अंग्रेजी तथा संस्कृत भाषाओं के साथ ओडिया एवं गुजराती लिपियों का ज्ञान है।

भाला नेपाली सांस्कृतिक परिषद द्वारा भानु भक्त नेपाली गोरखा मित्र तथा समरसता पुरस्कार 2019 अध्ययन एवं अनुसंधान पीठ, भारत द्वारा शिक्षा विभूषण 2020 तथा कोलकाता के विचार मंच द्वारा आचार्य विष्णुकांत शास्त्री प्रतिभा सम्मान 2021. रचनाकार द्वारा दिनकर साहित्य शिरोमणि सम्मान 2024 से सम्मानित है। वह देश के सभी राज्यों सहित भूटान, मॉरीशस, दुबई, इंग्लैंड, नेपाल, न्यूजीलैंड, दक्षिण अमेरिका, फिजी की यात्रा कर चुके है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top