Maharashtra

सिंधुदूर्ग समुद्र तट पर दो पर्यटकों का शव बरामद , कुल मृतकों की संख्या हुई सात

मुंबई, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सिंधुदूर्ग जिले के वेंगुर्ले तहसील में स्थित शिरोडा वेलागर समुद्र तट पर रविवार को दो पर्यटकों के शव बरामद किए गए हैं। इससे दो दिन पहले हुए समुद्र में पर्यटकों के डूबने के हादसे में मृतकों की संख्या बढक़र सात हो गई है। इस मामले की छानबीन वेंगुर्ले पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

वेंगुर्ले पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आज बेलगाम निवासी 36 वर्षीय इरफान मोहम्मद इसाक कित्तूर का शव सुबह 10.56 बजे केलुस निवती में समुद्र में मिला। कुडल गुधीपुर में रहने वाले 13 वर्षीय जाकिर निसार मनियार का शव वेंगुर्ले नवाबाग में दोपहर 12 बजे समुद्र में मृत पाया गया। इन दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को वेंगुर्ले के शिरोडा वेलागर समुद्रतट पर बेलगाम के कुडाल से पर्यटन के लिए आए एक परिवार के 7 सदस्य समुद्र में डूब गए थे। उनमें से तीन लोगों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिए गए थे। जबकि दो लोगों के शव शनिवार को बरामद किए गए थे और दो शव आज बरामद किए गए। यहां चलाए गए तलाशी अभियान के लिए मत्स्य पालन और बंदरगाह विभाग के ड्रोन का उपयोग किया गया और राजस्व प्रशासन एचडीएम निकम और तहसीलदार ओंकार ओटारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों, मछुआरों आदि का बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक मोहन दहीकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नयोमी साटम, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विनोद कांबले के मार्गदर्शन में तलाशी अभियान सफल रहा है। इस बीच, मृतक के मामले में वेंगुर्ले पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस निरीक्षक निसर्ग ओटारी के मार्गदर्शन में आगे की जाँच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top