अंधेरी के स्वप्नक्षय मंडल ने मारी बाजी
मुंबई, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुंबई महानगरपालिका की ओर
से हर साल दिए जाने वाला गणेशोत्सव पुरस्कार घोषित कर दिया गया है। अंधेरी के
स्वप्नक्षय मंडल ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि भायखला का पंगेरिचल सार्वजनिक
गणेशोत्सव मंडल ने दूसरा और विक्रोली के बालमित्र कला मंडल ने तीसरा स्थान हासिल
किया है। बीएमसी मुख्यालय में गुरुवार को पुरस्कारों की घोषणा की गई।
अंधेरी (पश्चिम) के सातबंगला स्थित स्वप्नक्षय मित्र मंडल
सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने बीएमसी द्वारा आयोजित ‘गणेश गौरव पुरस्कार प्रतियोगिता-2025’ में प्रथम
पुरस्कार जीता है। इस मंडल को 75,000 रुपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरा
स्थान हासिल करने वाले भायखला (पूर्व) के पंगेरिचल सार्वजनिक उत्सव मंडल को 50,000 रुपये, पदक और प्रमाण
पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह तीसरा स्थान हासिल करने वाले विक्रोली
(पश्चिम) के बालमित्र कला मंडल 35,000 रुपये, पदक और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
मालवणी के युवक उत्कर्ष मंडल की गणेश प्रतिमा के लिए
सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार राजन जाद और घाटकोपर (पश्चिम) के बरवेनगर और अखिल भटवाड़ी
सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की सजावट के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार श्रीकांत साल्वी को चुना
गया है। अंगदान जागरूकता के लिए दहिसर के श्री श्रद्धा मित्र मंडल, अंधेरी (पूर्व) के शिवगर्जना तरुण मित्र मंडल
और लोअर परेल के श्री ओमसिद्धि विजय मित्र मंडल को पर्यावरण जागरूकता के लिए
पुरस्कार घोषित किया गया है। धारावी के श्री हनुमान सेवा मंडल और साकीनाका के
परेरावाड़ा मोहिली सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को प्रोत्साहन पुरस्कार घोषित किया
गया है। इसके अलावा, 15 मंडलों को विशेष
प्रशंसा पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
