West Bengal

फैक्ट्री के शौचालय से मिला कर्मचारी का खून से लथपथ शव

हुगली, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

बुधवार को ड्यूटी पर गए एक युवक का शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना ईएम बाईपास के पास बारुईपुर थाना इलाके में स्थित एक ठंडे पेय पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री की है। मृतक का नाम कबीर हुसैन मोल्ला (30) है, जो नरेंद्रपुर के निवासी थे। लगभग आठ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

परिवार के अनुसार, 22 अक्टूबर की दोपहर के बाद से कबीर से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। आखिरी बार उन्होंने बुधवार को घर पर फोन किया था और बताया था कि वह ड्यूटी पर हैं। उसके बाद मोबाइल बंद मिला। परिवार के लोग गुरुवार को जब फैक्ट्री पहुंचे, तो सहकर्मियों ने कहा कि उनकी शिफ्ट खत्म हो चुकी है, लेकिन अटेंडेंस रजिस्टर में ‘आउट’ मार्क नहीं था।

शुक्रवार सुबह फैक्ट्री के एक शौचालय को लंबे समय तक बंद देखकर कर्मचारियों ने शक जताया। पुलिस को बुलाया गया, जिसने दरवाजा तोड़ा और अंदर से कबीर का खून से लथपथ शव बरामद किया। शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। परिवार का आरोप है कि यह योजना बनाकर की गई हत्या है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हालात नियंत्रित करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top