
नाहन, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । देश में लाखों लघु उद्योगों के उत्थान व संरक्षण में लगी विख्यात औद्योगिक संस्था लघु उद्योग भारती कालाअम्ब चेप्टर के आयोजित चुनाव में उद्योगपति अखिल महेश्वरी अध्यक्ष चुने गए। उद्योगपति दान सिंह को महा सचिव बनाया गया है। तारुष गुप्ता, विकास कंसल, राजीव तिवारी, सुशील कुमार भार्गव उपाध्यक्ष होंगे। अमन दुग्गल, संयम खुराना, अजय गर्ग, रितेश अग्रवाल लघु उद्योग भारती के सह सचिव बनाये गए हैं।
नव नियुक्त अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने बतायाकि लघु उद्योग भर्ती छोटे व मध्यम उद्योगों के विकास के लिए कार्य करेगी और इन उद्योगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
