Jharkhand

भाजयुमो ने 920 फीट लंबे तिरंगे से निकाली तिरंगा यात्रा

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में बाबूलाल मरांडी सहित अन्‍य

रांची, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा युवा मोर्चा महानगर की ओर से रांची में शहीद संकल्प शुक्ला वाटिका से तिरंगा यात्रा बुधवार को निकाली गई।

यात्रा की शुरुआत मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में हुई जो रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में हजारों युवक और युवतियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए 920 फीट लंबे तिरंगे को उत्साह के साथ लेकर चल रहे थे।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज पूरे देश में तिरंगा यात्रा पूरे उत्साह के साथ हर्षो उल्लास के साथ निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि रांची की सड़कों पर जो तस्वीर देखने को मिल रही है वह अद्भुत और अद्वितीय है। हजारों युवाओं के हाथों में तिरंगा और मन में अपने तिरंगे के प्रति सम्मान, गौरव और अपने तिरंगे पर अभिमान की भावना उनके द्वारा लगाए गए उद्घोषों से महसूस किया जा सकता है।

बाबूलाल ने कहा कि आज पूरा देश तिरंगा यात्रा में किसी न किसी रूप से शामिल होकर अपनी देशभक्ति को दिखाना चाहते है।

मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में दो घोड़े पर चल रही महिला शक्ति जो इस यात्रा का नेतृत्व भी कर रही है देखकर सुखद अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्व महिलाएं किसी न किसी रूप में कर रही हैं। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है।

मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरीके से हमारी सेना ने पाकिस्तान के सीने में गहरा घाव दिया उससे पूरी दुनिया में भारत की शक्ति का परिचय दिया। इससे देश का हर नागरिक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित तिरंगा यात्रा में हर कोई भागीदार बनकर अपनी देशभक्ति को उत्सव के रूप में त्यौहार के रूप में मना रहा है।

मौके पर शशांक राज ने भी विचार व्यरक्तर किया।

कार्यक्रम में गणेश मिश्र, शशांक राज, हेमंत दास, वरुण साहू, रमेश सिंह, संदीप वर्मा, केके गुप्ता, अमित सिंह, रौशन साहू, बलराम सिंह, बसंत दास, जितेंद्र वर्मा, राहुल चौधरी, पवन पासवान, सतीश सिंह, बब्बन बैठा, संजय महतो, प्रिंस कुमार, सचिन साहू सहित अन्यर शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top