
अररिया, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
भाजपा जिला कार्यालय में अररिया विधानसभा और जोकीहाट विधानसभा के कार्यकर्ताओं क साथ बूथ सशक्तिकरण को लेकर रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अकेला ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा बूथ मंडल और शक्ति केन्द्रों में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।सामाजिक,आर्थिक के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाएं, युवाओं का भविष्य,किसानों के सुदृढ़ीकरण, नारी शक्ति को सम्मान के साथ हर क्षेत्रों में उनकी सहभागिता बढ़ रही है।
वृद्धजन,दिव्यांगजनों पर ध्यान के साथ आर्थिक रूप से समृद्धि हेतु संकल्पित होकर सरकार काम कर रही है।इसलिए हम कार्यकर्ता इनके द्वारा किए जा रहे कामों को घर घर जाकर जन जन तक पहुंचाने का काम करें। कार्यशाला में जिला महामंत्री आकाश राज,जिला मंत्री कनकलता झा,पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, जिला मंत्री नीरज झा, विधानसभा प्रभारी रजत सिंह,विधानसभा संयोजक विकास भगत, जोकीहाट विधानसभा प्रभारी जुबेर आलम, विधानसभा संयोजक विवेक साह, महलगांव के मुखिया संजय यादव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भगत, मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, दीपक मंडल, अरुण सिंह, अजय नंदन ठाकुर, रामानंद साह ,संतोष मंडल, मनोज विश्वास, विनोद यादव के अलावे मंडल के महामंत्री, मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
