
मुंबई ,17 सितंबर ( हि.स) । भारतीय जनता पार्टी, कोपरी मंडल ने सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान देश के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाया गया।
इस अभियान में कोंकण स्नातक विधायक निरंजन डावखरे , भाजपा ठाणे जिला अध्यक्ष संदीप लेले , बीजेपी कोषाध्यक्ष शैलेश शर्मा मंडल अध्यक्ष . कृष्णा भुजबल, संयोजक अमरीश भाऊ ठाणेकर, तथा राजेश जी गाडे आदि कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।यह अभियान ठाणे ईस्ट में रेलवे स्टेशन परिसर से मीठ बंदर रोड पर विसर्जन घाट तक चलाया गया।इसके पहले यह ठाणे ईस्ट में बारह बंगला , ठाणे कर बड़ीकोपरी बाजार , पुलिस स्टेशन मार्ग चोइत राम गिदवानी रोड स्टेशन रोड से कोली वाडा होकर मीठ बंदर रोड होकर गुजरा था।उल्लेखनीय है कि ठाणे ईस्ट में कोपरी वॉटर फ्रंट पर विसर्जन घाट पर बड़े पैमाने पर गणेश प्रतिमाओं का खाड़ी में विसर्जन कई दशकों से किया जा रहा है।इसलिए इस क्षेत्र में विसर्जन घाट पर कूड़ा कचरा जमा हो जाता है।इस स्थिति को देखते हुए बीजेपी कोपरी मंडल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मीठ बंदर रोड पर साफ सफाई की मुहिम शुरू की है।
—————
(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा
