West Bengal

भ्रष्टाचार और जल निकासी की समस्या को लेकर भाजपा का आक्रोश, आखना पंचायत में सौंपा गया ज्ञापन

भ्रष्टाचार और जल निकासी की समस्या को लेकर भाजपा का आक्रोश, आखना पंचायत में सौंपा गया ज्ञापन

हुगली, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । सप्तग्राम विधानसभा अंतर्गत आखना पंचायत में भाजपा ने सड़क, जल निकासी और जनकल्याण योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष सुबीर घोष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आखना मोड़ से एक रैली निकाली और पंचायत कार्यालय की ओर कूच किया।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही भाजपा का जुलूस पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा, पोलबा थाने की पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कुछ देर तक जमकर बहस भी चली।

इस स्थिति के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत कार्यालय का गेट घेर लिया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी की। बाद में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबीर घोष के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रधान से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि आखना पंचायत में भाजपा के छह निर्वाचित सदस्य हैं और भाजपा वहां की प्रमुख विपक्षी पार्टी है।

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल शासित पंचायत में विकास कार्यों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। हुगली सांगठनिक जिला भाजपा के महासचिव सुरेश साव चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top