Madhya Pradesh

मध्‍य प्रदेश में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, सूची जारी

मध्‍य प्रदेश में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित
मध्‍य प्रदेश में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित
मध्‍य प्रदेश में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित

भोपाल, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से गुरुवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और नौ मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा की लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य सुमेर सोलंकी, इंदौर शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को महामंत्री बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी में 13 पदाधिकारी पिछली टीम से दोबारा शामिल किए गए हैं, जबकि 16 नए कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। नई टीम में सात महिलाओं को भी कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका दिया गया है। अग्रवाल को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। चार मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर चुके पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनीषा सिंह का प्रमोशन हुआ है भाजपा की प्रदेश मंत्री और विधायक मनीषा सिंह अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, रणवीर रावत, कांतिदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेन्द्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे और प्रभुलाल जाटव पार्टी में उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि रजनीश अग्रवाल, लोकेन्द्र पारासर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेन्द्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय और बबीता परमार को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष, श्याम महाजन को कार्यालय मंत्री के पद पर यथावत रखा गया है। वहीं, जयपाल सिंह चावड़ा को किसान मोर्चा, भगवान सिंह परमार को एससी मोर्चा, पंकज टेकाम को एसटी मो4चा और पवन पाटीदार को पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top