Jharkhand

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 18 को आयेंगे रांची

फाइल फोटो अरुणसिंह

रांची,17 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 18 सितंबर को रांची आयेंगे। वह जीडी गोयनका स्कूल,नामकुम में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद अरुण सिंह 18 सितंबर को सेवा विमान से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

सिंह अपने एक दिवसीय झारखंड प्रवास के क्रम में रांची एयरपोर्ट से जीडी गोयनका स्कूल, नामकुम जाएंगे। जहां वे युवा मोर्चा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। परिसर में वे पौधारोपण भी करेंगे।

सिंह शाम को सेवा विमान से रांची से नई दिल्ली के लिए गुरुवार को प्रस्थान करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top