
मुंबई, में 17 जून ( हि.स.) । देश के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्यारह वर्षों में किए गए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्यों की प्रदर्शनी सोमवार शाम कोपरी में आयोजित की गई। भाजपा कोपरी मंडल की ओर से अमरीश ठाणेकर द्वारा आयोजित इस गतिविधि में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। भाजपा कोपरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण भुजबल ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और जनसभा को संबोधित किया।यह प्रदर्शनी सोमवार शाम (16 जून) से कोपरी, पूर्व ठाणे के अष्टविनायक चौक में आयोजित की गई थी। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में किए गए विकास कार्यों की सचित्र समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण भुजबल ने उपस्थित लोगों के सामने प्रधानमंत्री मोदी के कार्य विवरण की जानकारी भी विस्तार से रखी। इसके बाद आयोजित जनसभा में वक्ता शरद पुरोहित ने नागरिकों से संवाद किया तथा मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में बताया। इस अवसर पर माननीय नगरसेविका रेखा पाटिल, हाउसिंग फेडरेशन निदेशक विद्या कदम, श्रुतिका कोली-मोरेकर, सचिन केदारी, गणेश भोईर, सुमित चव्हाण, वरद कोली, दिगंबर अंधे, रोहित कावे के साथ ही कार्यक्रम के आयोजक अमरीश थानेकर और भाजपा कोपरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण भुजबल भी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा
