Uttar Pradesh

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएंगे : शिवराम सिंह

बैठक के दौरान लिया गया छायाचित्र

कानपुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पार्टी प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले योग्य, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए टू) बनाएगी। दो बूथों की मतदाता सूची में अंकित मतदाताओं के नाम मतदाता की सहमति से केवल एक बूथ पर शामिल किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता घर घर कुंडी खटखटाकर एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे। यह बातें सोमवार को बीजेपी दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कही।

भारतीय जनता पार्टी सात अक्टूबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में (एसआईआर) जुटेगी। इसके लिए भाजपा अभी से बूथ स्तर पर अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसे लेकर केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की तैयारियों के बारे में चर्चा की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये बीएलए टू ही बूथ पर नियुक्त सरकारी बीएलओ के मददगार बनेंगे। उन्हें बूथ की जानकारी से अवगत कराएंगे। बूथ लेवल एजेंट ही घर घर जाकर शहर छोड़कर बाहर चले गए, जिन लोगों की मृत्यु हो गई है, ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने के साथ ही जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे।

बैठक में जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, राजन चौहान, वंदना गुप्ता, विनीत दुबे, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, संजय तिवारी, दीपू पासवान, संजीव बेरी, पवन दीक्षित, लक्ष्मी निषाद, सुमित कश्यप, विक्की मुरजानी आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top