Bihar

राजेंद्र चौधरी के निधन पर मंत्री समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अररिया फोटो: शोकसभा में मंत्री समेत भाजपा कार्यकर्ता

अररिया, 01 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

अररिया प्रखंड के फुलवारी गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के असामयिक निधन पर भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में मृतात्मा के शांति हेतु एक मिनट का मौन धारण किया गया। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल के आवास पर आयोजित शोकसभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री विजय मंडल ने भाग लिया।

मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी उर्फ राजू चौधरी नेक दिल इंसान,गरीबों और जरूरतमंदों के मददगार के साथ स्पष्टवादी और निडर इंसान थे। वे समाज में निस्वार्थ भावों से जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए बिना भेदभाव के आगे रहते थे।उनके जाने से जमुआ पंचायत समेत समाज का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि राजू चौधरी का चला जाना सिकटी समेत अररिया जिला के लिए भारी क्षति है।उनके अंदर अदम्य साहस,त्याग,सामाजिक न्याय की भावना विद्यमान था। जिला पार्षद सह जिला महामंत्री आकाश राज ने कहा कि मैने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है।उनका चला जाना सामाजिक क्षति है।

शोकसभा में भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी,मंत्री प्रतिनिधि संजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता शशिनाथ मिश्रा, दिलीप मेहता, जमील साहब, मोदनारायण मेहता समेत कई लोग शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top