
नाहन, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सिरमौर जिला के हरिपुरधार में मंगलवार काे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन में हाल ही में मनोनीत किए गए पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कंठीराम शर्मा, किसान मोर्चा के जिला सचिव दिनेश ठाकुर, संगड़ाह मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंद्रसेन शर्मा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष मदन राणा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ सम्मानित किया।
कंठीराम शर्मा हाल ही में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें नौहराधार में आयोजित एक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी। अब संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
