
जोधपुर, 15 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा दक्षिण देहात जोधपुर की जिला कार्यशाला सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पावटा में आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, सांसद खेल महोत्सव और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म को सफल बनाने के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान करना था। मुख्य वक्ता नारायण पंचारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहते हैं और इन कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सफल बनाना उनका कर्तव्य है।
जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब भी कोई जिम्मेदारी लेते हैं, तो उसे पूर्ण समर्पण के साथ निभाते हैं। पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम जनहित के लिए हैं और इन्हें पूरे मनोयोग से करना चाहिए। कार्यशाला में सरल ऐप पर कार्यक्रम अपलोड करने की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मानाराम गर्ग ने दी। धन्यवाद एवं आभार जिला महामंत्री डॉ. यशपाल गोदा ने व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री सुमित्रा विश्नोई एवं शिवराम ग्वाला ने किया।
कार्यक्रम में केरु प्रधान अनुश्री पुनिया, तिंवरी प्रधान नीलम भाटिया, पीपाड़ नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छवाहा सहित सांसद खेल महोत्सव, सेवा पखवाड़ा, जीएसटी रिफॉर्म व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / सतीश
