Uttar Pradesh

मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

सोमवार को बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर केक काटते महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला।

–एक साधारण कार्यकर्ता से भाजपा की राजनीति शुरू करने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह आज प्रदेश की कमान संभाल रहे हैं : गिरीश भंडूला

मुरादाबाद, 30 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर इकाई के तत्वावधान में सोमवार शाम को बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। एक साधारण कार्यकर्ता से भाजपा की राजनीति शुरू करने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संभाल रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी हमें दी जाए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ उसकाे पूर्ण करना चाहिए।

इस मौके पर पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र बिश्नोई भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्याग व हेमराज सैनी, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित्त, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, शमी भटनागर, सर्वेश पटेल, साध्वी गीता प्रधान, शशि किरण, हेमा खत्री, डॉ मदालसा शर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, सूर्यमोहन शमशेरी, राजीव शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top