
प्रयागराज,11 सितंबर (Udaipur Kiran) । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को स्वच्छता अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कार्यकर्ता पूरी लगन से इसकाे सफल बनाने के लिए जुट जाएं। यह बात गुरूवार को सेवा पखवाड़ा को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा प्रयागराज महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसमें मंडल कार्यकर्ता पूरे परिश्रम से अभियान को सफल बनाएं। इसके अलावा बूथ स्तर पर भी कई कार्यक्रम होने हैं जिनके विषय में मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। जनता के बीच भी जाने का माध्यम है सेवा पखवाड़ा।
सदर गंगा पट्टी मंडल में बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला को संबोधित करते हुए निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि सेवा पखवाड़ा संगठन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मंडल कार्यकर्ता पूरी लगन से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने में लग जाएं। पीएम मोदी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। उनके इसी जीवन यात्रा को देखते हुए संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसे मंडल स्तर पर सफल बनाना है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त बैठकों में सेवा पखवाड़ा महानगर संयोजक गौरव गुप्ता, प्रमोद मोदी, राकेश भारती, महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू, पवन राष्ट्रवादी, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा उज्ज्वल सचदेवा, नीरज दीक्षित, मनोज पांडेय, आशुतोष शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
