Madhya Pradesh

बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता करें भाजपा कार्यकर्ता: हेमंत खण्डेलवाल

हेमंत खंडेलवार (फाइल फोटो)

– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया बाढ़ प्रभावितों की सहायता का आह्वान

भोपाल, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावितों लोगों की सहायता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में भाजपा की संवेदनशील प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश में बीते दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर बाढ़ एवं जलभराव होने की जानकारी मिली है। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की संवेदनशील प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है। स्थानीय प्रशासन भारी बारिश से पीड़ित नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के साथ ही उनकी हरसंभव सहायता के लिए मौके पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि सरकार के साथ वे भी संकट की इस घड़ी में लोगों की सेवा के लिए आगे आएं और अपने आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश में फंसे लोगों की हरसंभव सहायता करें।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top