HimachalPradesh

हिमाचल में 10 अगस्त से चलेगा हर घर तिरंगा अभियान : भाजपा

Bjp : logo

शिमला, 07 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरूवार को हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा, 10 अगस्त को भाजपा संगठनात्मक 171 मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी। 12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस समय करोड़ों हिंदू भाई बहनों के ऊपर किस प्रकार से अत्याचार और हिन्दू परिवारों का नरसंहार किया गया था उसका स्मरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 300 से 350 कार्यकर्ता भाग लेंगे और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम वक्त भी प्रदेश संगठन द्वारा भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को भाजपा के सभी प्रदेश, जिला और मंडल कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक बूथ पर अधिकतम घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिन वृक्षारोपण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top