Uttar Pradesh

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सभी जिलों में संगोष्ठी करेगी भाजपा

भाजपा

लखनऊ, 22 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित करेगी। भाजपा 23 जून बलिदान दिवस पर राष्ट्र की एकता, अखंडता व स्वाभिमान के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले राष्ट्र चेतना के अग्रदूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करेगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने दी।

संतोष सिंह ने बताया कि एक देश-एक विधान और एक प्रधान की प्रतिबद्धता के साथ अपने प्राणों के बलिदान से राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का भाव जागृत करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व से जनमानस को प्रेरित करने के लिए संगोष्ठियां आयोजित की जायेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक संगोष्ठियों के माध्यम से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रेरक जीवन पर संवाद करते हुए जनमानस को राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकार से जोड़ेगें।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी देवरिया, डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक अयोध्या जिला, कान्ता कर्दम बिजनौर, दिनेश शर्मा एटा, त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ महानगर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला अमेठी, अमर पाल मौर्य सुल्तानपुर, अनूप गुप्ता बाराबंकी, संजय राय उन्नाव, कामेश्वर सिंह गोरखपुर जिला, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल कानपुर देहात, कमलेश मिश्रा रायबरेली, सांसद दर्शना सिंह सोनभद्र, संगीता बलवंत मछलीशहर में आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लेंगी।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top