
प्रयागराज, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी सिख समाज के श्रद्धा और आस्था की ऐतिहासिक यात्रा गुरू गोविंद सिंह महाराज एवं माता साहिब कौर महाराज की जोड़ा यात्रा का प्रयागराज महानगर में 29 अक्टूबर की शाम भव्य स्वागत करेगी। इसकी तैयारी की गई है। यह जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि सिख समाज के श्रद्धा और आस्था की ऐतिहासिक यात्रा गुरु गोविंद सिंह महाराज एवं माता साहिब कौर महाराज की जोड़ा यात्रा का प्रयागराज आगमन 29 अक्टूबर शाम 4 बजे होगा।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि मनाैरी स्थित गुरुद्वारा पर विशाल यात्रा का अभिनंदन करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में यात्रा मुंडेरा धूमनगंज, सुलेमसराय, चौफटका हाईकोर्ट, फ्लाइ ओवर, एकलव्य चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा, सरदार पटेल मार्ग, सुभाष चौराहा, कैथेड्रिल चर्च चौराहा, नगर निगम नवाब युसूफ मार्ग डीएसए रेलवे स्टेशन से श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा खुल्दाबाद पहुंचकर यात्रा विश्राम करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर की ओर से सुभाष चौराहे पर विशाल यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन बृहद रूप में किया जाएगा। यात्रा के स्वागत में सांसद, विधायक एवं पार्षद गण सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्रद्धा एवं आस्था की जोड़ा यात्रा 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे लीडर रोड जॉनसेनगंज निरंजन हनुमान मंदिर बैरहाना चुंगी लाल बहादुर शास्त्री पुल होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल