25 जून को आपातकाल की विभिषिका के बारे में बताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने की वक्ताओं की नियुक्ति
आपातकाल पर होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद होंगे मुख्य वक्ता
गुरुग्राम, 22 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष को काले अध्याय और संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी। आपातकाल की विभिषिका के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए हरियाणा भाजपा ने हर जिले में कार्यक्रम तय किए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को हर जिले में होने वाले कार्यक्रमों के लिए वक्ताओं की नियुक्तियां की है। इस बाबत भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र भी जारी किया है।
सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि इन कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्री, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राज्यसभा सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर आपातकाल की विभिषिका को बताएंगे।
पंचकूला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला में असीम गोयल, रवि बतान, यमुनानगर में मंत्री महिपाल ढांडा, कुलभूषण गोयल, कुरूक्षेत्र में प्रो. एसपी सिंह बघेल, जवाहर सैनी मुख्य आपातकाल पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे।
कैथल जिला में मंत्री अरविंद शर्मा, रेणू डाबला, करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भारत भूषण जुयाल, पानीपत में कंवरपाल गुर्जर, जसबीर दोदवा, सोनीपत में मंत्री विपुल गोयल, सतीश नांदल, गोहाना में रामचंद्र जांगड़ा, समय सिंह भाटी, जींद में डा. कृष्ण मिड्डा, ललित बतरा, रोहतक में डा. कमल गुप्ता, गुलशन भाटिया, झज्जर में मंत्री कृष्णलाल पंवार, कैप्टन भुपेंद्र सिंह मुख्य वक्ता होंगे।
डबवाली में होने वाले कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण बेदी, निताशा सिहाग, सिरसा में मंत्री रणबीर गंगवा, अशोक गुर्जर, हांसी में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सुनीता दांगी, हिसार में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मुकेश गौड़, फतेहाबाद में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, दीपक शर्मा, भिवानी में मनीष ग्रोवर, दयाराम यादव, दादरी में प्रदीप जैन, सुरेंद्र आर्य, रेवाड़ी में रामबिलास शर्मा, अमरपाल राणा, महेंद्रगढ़ में सुनील ग्रोवर, अभिमन्यु यादव, गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, गार्गी कक्कड़, गुरुग्राम ग्रामीण में गोविंद भारद्वाज, नागेन्द्र शर्मा मुख्य वक्ता होंगे।
इसी तरह नूंह में मंत्री राजेश नागर, चरण सिंह तेवतिया, पलवल में मंत्री गौरव गौतम, गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ में रेखा शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और फरीदाबाद जिला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दीपक मंगला मुख्य वक्ता रहेंगे।
(Udaipur Kiran)
