Jharkhand

सूर्या हांसदा एनकाउंटर के खिलाफ भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च

आक्रोश मार्च में शामिल भाजपा नेता
आक्रोश मार्च में शामिल लोग

रामगढ़, 11 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सूर्या हांसदा एनकाउंटर के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को रामगढ़ में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार मनमानी कर रही है। आदिवासी परिवार के सूर्या हांसदा को एनकाउंटर में मार कर ना सिर्फ उसके घर वाले के साथ अन्याय किया है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के साथ अन्याय किया।

इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। वर्तमान समय में झारखंड में लूट का माहौल बना हुआ है । आए दिन लूट, डकैती तथा खनिज पदार्थों के लूट हो रही है।

आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेता प्राचीन दुर्गा मंदिर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर संजय शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, ऋषिकेश सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, इला रानी पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, शिवकुमार महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top