Chhattisgarh

अंबिकापुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा सरगुजा ने किया माल्यार्पण व पौधरोपण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

अंबिकापुर, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनसंघ के संस्थापक और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा सरगुजा जिला संगठन ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मंडल समलाया और महामाया के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बूथस्तर पर पाँच-पाँच पौधों का रोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुँचाने वाले विचारक थे। भाजपा सरकार उनके विचारों को मार्गदर्शक मानकर सेवा और संगठन की राह पर आगे बढ़ रही है। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाने की प्रेरणा दीनदयाल जी से मिलती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने उन्हें सादगी और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक बताया, जबकि मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने उनके अंत्योदय दर्शन को गरीब, किसान और मजदूरों के उत्थान का आधार बताया। मंडल महामंत्री मनोज कंसारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और समाज सेवा की भावना से कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, अभिमन्यु गुप्ता, हरमिंदर सिंह टिन्नी, फूलेश्वरी सिंह, इंदर भगत, निलेश सिंह, मनीष सिंह, मधु चौदहा, विकास पांडेय, अजय प्रताप सिंह, आलोक दुबे, विकास वर्मा, निरंजन राय, संजू वर्मा, नीलम रजवाड़े, मयंक जायसवाल, आशा शुक्ला, गणेश सिंह, सौरभ मिश्रा, दीपक सोनी, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, राजा चावर, अनीता सिंह, आलोक दास, पुस्त सोनी, सत्यम साहू, पूरन, रोहित कुशवाहा, प्रिंस चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Most Popular

To Top