RAJASTHAN

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीकानेर में विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन किया

प्रदेश का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र बीकानेर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के हाथाें उद्घाटित

बीकानेर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभासांसद मदन राठौड़ नेबुधवार काे कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्थापित प्रदेश का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र आमजन की समस्याओं की सुनवाई और इनके समयबद्ध निस्तारण के साथ, केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्र्रमुख केन्द्र बनेगा।

राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक जनसुनवाई केन्द्र स्थापित करने के क्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास द्वारा नयाशहर थाने के पास स्थित जलदाय विभाग कार्यालय में स्थापित जनसुनवाई केन्द्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पिछले बीस-इक्कीस महीनों में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह होना भी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, जनसेवा को केन्द्र में रखकर राजनीति में आया है। वह जनसेवा को समर्पित रहे और जनता का सेवक बनकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा के यह संस्कार महान संत-वृंदों से मिले हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना का पावन पर्व है। इससे हमें शक्ति मिलती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज के दौर में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। यह देश की एकता और अखण्डता के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने बीकानेर को छोटी काशी बताया और कहा कि यहां आराधना के अनेक केन्द्र हैं, जिनसे जनप्रतिनिधियों को भी आशीर्वाद और प्रेरणा मिलती है। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेश का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र उनके क्षेत्र में खुलना गर्व का विषय है।

विधायक ने कहा कि यह जन सुनवाई केन्द्र आमजन के सुख-दुःख का साथी बनेगा। यहां प्रतिदिन जनसुनवाई की जाएगी। प्रत्येक परिवेदना को रजिस्टर में दर्ज करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के प्रयास होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विधायक सेवा केन्द्र में जनसुनवाई का दौर नियमित रूप से चल रहा है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए यहां भी जनसुनवाई की जाएगी।

खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चम्पा लाल गैदर, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम सारस्वत, शहर जिला प्रभारी दशरथ सिंह, पूर्व महापौर नारायण चैपड़ा, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, दीपक पारीक, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष गोपाल गहलोत, मोहन सुराणा आदि मंच पर मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में शहर भाजपा और मंडलों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने प्रदेश के पहले विधायक जनसुनवाई केन्द्र का उद्घाटन किया और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन भी किया।

कार्यक्रम में जोगेन्द्र शर्मा, किशन चौधरी, मोती लाल हर्ष, जेपी व्यास, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, प्रेमरतन गहलोत, प्रकाश मेघवाल, कौशल शर्मा, राजेन्द्र पंवार, मुमताज अली भाटी सहित शहर जिला तथा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा आमजन मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top