Delhi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार सुबह अपने निवास कार्यालय में जन सुनवाई कर रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि जिस तरह हमलावर की एक दो दिन पहले से मुख्यमंत्री के सरकारी एवं निजी आवास की रेकी करने की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है उससे यह सम्भावना लगती है की यह एक सोची समझी साजिश हो सकती है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नही है और मुख्यमंत्री या भाजपा ऐसे हमले से भयभीत नही होने वाले। भाजपा के नेता अपना सार्वजनिक जनसंवाद पहले से अधिक सघनता से जारी रखेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमले का सही कारण तो पुलिस जांच पूर्ण होने पर ही सामने आयेगा पर प्रारम्भिक जानकारी अनुसार यह हमलावर पूर्व में भी दो बार अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। इसे यह लगता हैं कि यह कोई सुनियोजित साजिश है।

सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के बाद दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जिस तरह की वीडिओ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली वह निंदनीय है और कहीं ना कहीं हमलावर को नैतिक समर्थन देने के समान है। उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज इस तरह का ट्वीट कर हमलावर अपरोक्ष प्रोत्साहन समझ से परे है।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top