Uttrakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यकताओं से आपदा राहत कार्यों में जुटने की अपील

देहरादून, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आपदा राहत में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ कार्यकर्ताओं को भी आपदा प्रबंधन में पूरे मनोयोग से कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा की कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी क्षमता और कुशलता से आपदा प्रबंधन में लगी हुई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे राहत व बचाव कार्य से जानमाल के नुकसान को न्यूनतम रखने में सफल हुए हैं। उन्होंने सामाजिक दायित्वों के तहत पार्टी की तरफ से अपनी अपनी श्रेष्ठ भूमिका के निर्वहन का भी आवाह्न किया है। जिसमें उन्होंने सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि हमें सुनिश्चित करना है कि किसी भी पीड़ित को खाद्य सामग्री, जल, स्वास्थ्य, आश्चर्य स्थल आदि किसी भी तरह की समस्या न आए। ऐसी किसी भी जानकारी सामने आने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन से उन्हें सहयोग दिलाया जाए और अपने अपने स्तर पर भी यथासंभव उनकी मदद की जाए।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top