
वाराणसी, 14 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अपनी कमर कसते हुए मंडलीय बैठकें शुरू कर दी है। रविवार को रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की।
इसमें पार्टी के जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम अभियान के वार्ड संयोजक एवं ब्लॉक संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष शामिल
हुए। काशी क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की दम पर ही उतरेगी। अभी से एक-एक कार्यकर्ता की सूची तैयार करते हुए संपर्क काे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंडलीय कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्हाेंने भाजपा के चुनावों में विजय के इतिहास को दोहराते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शत प्रतिशत विजय के लिए रणनीति के साथ जुट जाने की बात कही।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
