Maharashtra

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए भाजपा ने भेजा 100 टन चारा

मुंबई, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सांगली जिले से बाढ़ प्रभावित सोलापुर और धाराशिव जिलों में 100 टन चारा से भरे ट्रक संरक्षक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कि। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप गिड्डे मौजूद थे।

सूबे के उच्च शिक्षा और सांगली जिले के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आज बताया कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा विभाग के सात जिले बाढ़ से तबाह हो गए हैं। इन जिलों में नागरिकों के साथ पशु भी प्रभावित हुए हैं। इसीलिए भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस तरह की मदद आगे भी की जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप गिड्डे-पाटिल ने बताया कि चारे का पहला ट्रक सोलापुर जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए भेज दिया गया है। बहुत अन्य जिलों में भी इस तरह की मदद भेजी जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top