HimachalPradesh

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने किया कार्यकारिणी विस्तार

मंडी, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंडी के जिला अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी, मंडी लोकसभा विस्तारक सुरेश शर्मा, भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा से विचार विमर्श करने के उपरांत जिला पदाधिकारियों एवं मंडलों के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है ।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंडी में बलवंत कुमार यादव ने जिला पदाधिकारिओं की नियुक्ति करते हुए रतन चंद कोटली, देवी सिंह आज़ाद नेरचौक, लाल चंद यादव पधर, बीरी सिंह दरंग को उपाध्यक्ष व पवन कुमार पधर व मदन लाल मित्तल जोगिंद्रनगर को महामंत्री व जगदीश चंदेल, बल्ह-रिवाल्सर को कोषाध्यक्ष व कृष्ण चंद जोगिन्द्रनगर, सनेहरु राम जोगिन्द्रनगर, जय राम कोटली, राज कुमार पधर व नागेंद्र पाल जोगिन्द्रनगर को सचिव व भगत राम दरंग को कार्यालय सचिव व राकेश कुमार पधर को मीडिया प्रभारी व नारायण सिंह, दरंग को सोशल मीडिया सयोंजक व दीपक कुमार, बल्ह-रिवाल्सर मंडल को जिला आई.टी. संयोजक नियुक्त किया गया है।

बलवंत कुमार यादव ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए दलीप कुमार को नेरचौक व जगदीश कटारिया को बल्ह-रिवाल्सर व महेंद्र सिंह को कोटली व योगेश कुमार को दरंग व पूर्ण चंद को पधर व धर्म चंद को जोगिंद्रनगर व जीत सिंह को चौंतड़ा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों व मंडलों के मंडल अध्यक्षों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा की यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी । भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने सभी नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई दी है ।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top