मंडी, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा व सभी 13 मंडलों के मंडल अध्यक्षों से विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष खेम चंद संध्याना ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी में खेम चंद संध्याना ने जिला पदाधिकारिओं की नियुक्ति करते हुए प्रताप चौहान, जंजैहली, कृष्ण सिंह, कोटली, हंस राज भारद्वाज, नेरचौक व गोबिंद राम, स्नोर को उपाध्यक्ष व अंकुश घोष मंडी व कर्म सिंह पधर को महामंत्री व भूट्टू राम, चौतड़ा को कोषाध्यक्ष व अमर सिंह बालीचौकी, रमेश चंद बल्ह, धनेश्वर सिंह थुनाग, चमन लाल दरंग व अर्जुन सिंह जोगिन्द्रनगर को सचिव व बालक राम कोटली को कार्यालय सचिव व प्रताप सिंह, जोगिंद्रनगर को मीडिया प्रभारी व सुरेश भारद्वाज पधर को प्रवक्ता व टोडर मल थुनाग को सोशल मीडिया सयोंजक व सतीश कुमार, लड-भड़ोल मंडल को जिला आई.टी. संयोजक नियुक्त किया गया है ।
इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र सिराज के मंडल थुनाग से देवी सिंह, बालीचौकी से दौलत राम व जैबंती देवी व जंजैहली से सीता राम चौहान व बल्ह-रिवाल्सर से गोवर्धन सिंह व हुकम चंद व नेरचौक से प्रेम चंद व कोटली से नारायण सिंह व दरंग से जालम सिंह व परमा नन्द व स्नोर से कांसी राम व जोगिन्द्रनगर से रवि सिंह व मान सिंह व लड-भड़ोल से जगदीश चंद व संदीप कुमार व चौंतड़ा मंडल से संजय कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी का जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है ।
खेम चंद संध्याना ने अनुसूचित जाति मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए प्रीतम सिंह को जंजैहली मंडल, तेज सिंह को थुनाग, मोलक राम को बालीचौकी, जीवन चौहान को नेरचौक, राज कुमार को बल्ह-रिवाल्सर, राजेन्द्र कुमार को कोटली, रमेश कुमार को दरंग, प्रेम दास को स्नोर, देश राज को पधर, कपिल देव को जोगिन्द्रनगर, देश राज को चौंतड़ा व सुभाष चंद को लडभड़ोल मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
