Uttrakhand

सनेश्वर सिंह को भाजपा ने किया पदमुक्त

शनेश्वर सिंह

हरिद्वार, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पहाड़ एवं क्षत्रिय समाज के लोगों के बारे में गलत टिप्पणी करने वाले सनेश्वर सिंह को भाजपा ने सभी पदों से मुक्त कर दिया है।

सनेश्वर सिंह भाजपा में ढंडेरा मंडल के उपाध्यक्ष थे। कुछ दिनों पहले उनकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह पहाड़ के लोगों एवं क्षत्रिय समाज के बारे में टिप्पणी करते सुनाई दिए थे। मामले को लेकर गुस्साए पहाड़ मूल के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला भी फूंका था। इसके साथ ही मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। वहीं अब मामले में भाजपा की ओर से कार्रवाई की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई कि जिला प्रभारी आदित्य चौहान से विचार विमर्श के बाद ढंडेरा मंडल के उपाध्यक्ष सनेश्वर सिंह को सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top